{"_id":"5ed780bc8ebc3e90846668b2","slug":"police-found-a-dead-body-identity-with-pen-card-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः झाड़ियों से दुर्गंध आने पर पुलिस को मिली लाश, पैनकार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः झाड़ियों से दुर्गंध आने पर पुलिस को मिली लाश, पैनकार्ड से हुई पहचान
Thu, 04 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:04 AM IST
सार
एक साल से गांव बदरिया में बहन के घर रह रहा था मृतक
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा कोतवाली नगर पुलिस ने दुर्गंध की सूचना पर मंडी के सामने झाड़ियों से मंगलवार की देरशाम सड़ा गला एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की जेब से मिले पैन कार्ड से पुलिस शिनाख्त कराने में बुधवार को कामयाब हो गई। युवक अपनी बहन के घर रह रहा था यहां से चार दिन पहले बुआ का लड़का बुलाकर ले गया था। उसके बाद शव बरामद हुआ है।
अलीगंज रोड स्थित जुगेंद्र सिंह यादव की पेट्रोल पंप के सामने झाड़ियों से पुलिस ने 35 वर्षीय युवक का शव दुर्गंध उठने के बाद बरामद किया। इसकी पहचान पुष्पेंद्र उर्फ पिंकू पुत्र जितेंद्र लवानिया निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली नगर एटा के रूप में हुई।
शव बुरी तरह से सड़ चुका था, शव देखकर अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता था कि हत्या कैसे की गई है। मृतक के बहनोई आनंद स्वरूप ने बताया है कि पुष्पेंद्र एक वर्ष से अपनी बहन प्रियंका लवारिया निवासी बदरिया थाना कोतवाली देहात के पास रह रहा है।

31 मई को पुष्पेंद्र की बुआ इंद्रा देवी निवासी कासगंज का बेटा योगेश उर्फ बिंटू गांव बदरिया आया, इसके साथ एक अन्य व्यक्ति था। दोनों शाम करीब पांच बजे पुष्पेंद्र को बाइक पर बिठाकर एटा तक जाने की बात कहकर साथ लेकर आए।
इसके बाद जब पुष्पेंद्र नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश भी की गई और योगेश का नंबर लगाया तो बंद जाने लगा। इसके बाद आज पुलिस के माध्यम से शव मिलने की सूचना मिली है।
मृतक के बहनोई आनंद स्वरूप ने योगेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। लेकिन हत्या करने की वजह को नहीं बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया है कि मंगलवार की देररात अज्ञात शव बरामद किया था, उसकी पहचान हो गई है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।