फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police encounter with miscreants two arrested and one injured in Agra

आगरा: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 10:04 AM IST
सार

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद जवाब में पुलिस ने भी फायर किए।

विज्ञापन
Police encounter with miscreants two arrested and one injured in Agra
आगरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हरीपर्वत क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बृहस्पतिवार रात को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी का माल लेकर दो बदमाश ट्रांसपोर्ट नगर से होकर निकल कर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई। वह घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कबीर उर्फ कपिल और नदीम बताया है। कबीर के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों शहर में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जेल भी जा चुके हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed