Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police encounter with Mirchi gang shot in the leg 5 accused arrested

आगरा: पुलिस की मिर्ची गैंग से मुठभेड़, पैर में लगी गोली;  5 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 12:04 AM IST
सार

पुलिस ने मुठभेड़ में मिर्ची गैंग के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 26 सितंबर को जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के आवास-विकास में एक दुकानदार कालीचरण की आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर लुटेरों ने उसकी सोने की चेन छीन ली थी। इसकी एफआईआर पुलिस ने दर्ज की थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही थी।
 

विज्ञापन
Police encounter with Mirchi gang shot in the leg 5 accused arrested
पुलिस की मिर्ची गैंग से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस ने सुबह-सुबह टहलने निकले वृद्ध और दुकानदार से लूट करने वाले मिर्ची गैंग के 5 बदमाशों को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की घेराबंदी पर बदमाशों ने गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों से 2 बाइक और 3 तमंचे मिले, लेकिन लूट की चेन-अंगूठी बरामद नहीं हो सकी। उन्होंने पूछताछ में बताया कि लूट के जेवर बेचकर रकम ले ली।
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र में गांव सुनारी में 25 सितंबर को घर से टहलने निकले सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी से दो बदमाशों ने सोने की अंगूठी लूट ली थी। 26 सितंबर को आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 7 में परचून दुकानदार कालीचरण वर्मा की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने की चेन लूटी गई थी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी प्रभारी आनंदवीर सिंह को लगाया गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को सुराग मिला। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस को पथौली नहर से बदमाशों के निकलने की जानकारी मिली। इस पर घेराबंदी कर ली। दो बाइक पर 5 बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में एक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
नगला बूढ़ी, न्यू आगरा निवासी अनीष उर्फ मनीष, प्रशांत कुमार, भीम नगर (जगदीशपुरा) निवासी सूरज उर्फ चिंटू, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी हर्ष गोस्वामी और फिरोजाबाद निवासी अजय को पकड़ा है। उनसे तीन तमंचे, दो बाइक, तीन मोबाइल और 11780 रुपये बरामद किए गए। लूट की सोने की चेन और अंगूठी बरामद नहीं हुई। अनीष के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक साथी कपूर के माध्यम से लूट की चेन को 50 हजार में बेच दिया था। उन्हें 5-5 हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed