फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police did fake discloser

पुलिस अफसरों ने खुद ही करा ली अपनी किरकिरी

Fri, 27 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Fri, 27 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
police did fake discloser
सराफ धन कुमार जैन पर हुए जानलेवा हमले के खुलासे की कहानी तीन दिन में ही पूरी तरह से बदल गई। सिर्फ कहानी ही नहीं, किरदार भी नए आ गए। और तो और वारदात का मकसद भी बदल गया। इस बार का खुलासा चौंकाने वाला है। लेकिन इसे पेश करके पुलिस अफसरों ने खुद अपनी किरकिरी करा ली। नई कहानी से साबित हो गया कि तीन दिन पहले किया गया खुलासा पूरी तरह फर्जी था।
विज्ञापन

इस बार पुलिस को अपनी कहानी में दम नजर आ रहा था, इसलिए प्रेस को जानकारी देने के लिए एसएसपी खुद सामने आए। 24 नवंबर को प्रेस कांफ्रेंस एसपी सिटी आरके सिंह और सीओ कोतवाली मनीषा ने की थी। तब सराफ के परिवार से किसी को नहीं बुलाया गया था। सराफा एसोसिएशन को भी जानकारी नहीं दी गई थी। 25 को आगरा बंद का एलान हो चुका था।
विज्ञापन

साफ लग रहा था कि पुलिस ने दबाव में खुलासे का खेेल खेला है, लेकिन बात बन नहीं पाई। तभी से फजीहत होने लगी। कहानी पर सवाल उठ रहे थे। पुलिस बैकफुट पर थी। अब नई कहानी सामने आते ही साबित हो गया कि पुलिस दबाव में कितनी शर्मनाक करतूत कर बैठी थी। उस अपराध में दो लोग बगैर पुख्ता सुबूत के जेल भेजे गए, जिसमें दोष सिद्ध होने पर उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है। उनसे बरामदगी पिस्टल की नहीं, मोबाइल में कैद दो पिस्टलों के फोटो की हुई थी। यह आगरा के इतिहास में पहला मौका था जब असलाह नहीं, उसके फोटो बरामदगी में दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब
1- जानलेवा हमला चौथ वसूली के लिए कराया गया था
2- बिल्लू और कान्हा गैंग के सदस्यों ने चलाई थी गोली
3- पहचान के लिए व्हाट्स एप से फोटो भेजा गया था
4- हमले का मकसद हत्या नहीं, धन्नू को डराना था
5- फरार आरोपियों पर कोई इनाम घोषित नहीं किया गया
6- पिस्टल नहीं, उसका फोटो बरामद किया था पुलिस
7- खुलासे की प्रेस कांफ्रेंस में पीड़ित नहीं बुलाए गए थे
अब
1- हमला 30 लाख सुपारी तय करके कराया गया था
2- पारस गैंग के शूटरों ने चलाई थी सराफ पर गोली
3- धन कुमार की पहचान के लिए विशाल खुद मौजूद था
4- डराना मकसद नहीं था, हत्या के लिए चलाई गोली
5- फरार आरोपियों पर तुरंत पांच-पांच हजार इनाम
6- हमले में इस्तेमाल तमंचा बरामद करने का दावा
7- धन कुमार जैन के परिवार को बुलाया गया
सैकड़ों लोग पहुंचे पुलिस लाइन
आगरा। पुलिस खुलासे की नई कहानी जो लेकर आई तो सराफा बाजार में बड़ी चर्चा हुई। सुबह ही मालूम चल गया था कि धन कुमार जैन के रिश्तेदार ने ही साजिश रची थी। इसके बाद शाम को जब पुलिस लाइन में एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह की प्रेसवार्ता हुई तो आरोपियों को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed