{"_id":"5eb3b6d190036b0f162c9cd0","slug":"police-cremated-of-rickshaw-driver-s-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज: पुलिस ने कराया रिक्शा चालक की पत्नी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज: पुलिस ने कराया रिक्शा चालक की पत्नी का अंतिम संस्कार
Fri, 08 May 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में पुलिसकर्मी न सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, बल्कि इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं। आगरा में रिक्शा चालक के पास पत्नी की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं थे। ऐसे में उसने पुलिस से मदद मांगी। पीआरवी ने पहुंचकर न सिर्फ दाह संस्कार कराया, बल्कि राशन भी उपलब्ध करा दिया। पुलिस के इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की।
पांच मई की दोपहर डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह रिक्शा चलाता है, बहुत गरीब है। उसकी पत्नी की मौत हो गई है। इतने भी रुपये नहीं हैं कि अपनी पत्नी का दाह संस्कार कर सकें। ऐसे में उसके पास रोने के सिवाय कुछ भी नहीं है।

घर में नहीं था राशन
रिक्शा चालक न्यू आगरा के लश्करपुर स्थित आंबेडकर वाटिका के पास रहता है। कंट्रोल रूम से पुलिस रिस्पांस व्हीकल नंबर 4077 को इवेंट पर भेजा गया। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मामला सही पाया। अंतिम संस्कार तो दूर की बात थी, परिवार के पास खाने तक के लिए कुछ नहीं था।
ऐसे में पुलिस ने क्षेत्र बजाजा कमेटी से शव वाहन का इंतजाम किया। शव वाहन से शव को शमशान घाट लेकर गए। पुलिस ने रुपये इकट्ठे किए। इसके बाद रकम से लकड़ी सहित दाह संस्कार का सामान खरीदा। इससे अंतिम संस्कार करा दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने परिवार के लिए राशन की व्यवस्था भी कराई। जिससे वह खाना खा सकें।