फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police could not find out where miscreants who tried to rob jeweler shop in Agra fled

UP News: सैंया की तरफ से आए थे बदमाश, दुकान में डकैती की कोशिश... फायरिंग कर फैलाई दहशत; किधर भागे पता नहीं

Sun, 04 Aug 2024 11:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 11:10 PM IST
सार

आगरा में बदमाश सैंया की तरफ से आए थे। दुकान में डकैती की कोशिश की। फायरिंग कर दहशत फैलाई। किधर भाग गए पुलिस पता नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
Police could not find out where miscreants who tried to rob jeweler shop in Agra fled
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्वालियर हाईवे स्थित सरस्वती विहार में सराफ की दुकान में डकैती की कोशिश करने आए बदमाश सैंया की तरफ से आए थे। वह किधर से भाग गए, यह पुलिस नहीं पता कर सकी है। उसे शक है कि गैंग धौलपुर का हो सकता है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


दो अगस्त को सरस्वती विहार, ग्वालियर मार्ग पर सराफ श्याम वर्मा की खुशी ज्वेलर्स की दुकान में डकैती की कोशिश की गई थी। दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने श्याम वर्मा और उनके बेटे वंश पर तमंचे तान दिए थे। मगर, पिता-पुत्र के साहस के आगे बदमाश पस्त हो गए थे। श्याम वर्मा बदमाशों से भिड़ गए थे। बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए कॉलोनी सहित ग्वालियर हाईवे के 50 से अधिक कैमरे देखे। सैंया टोल के कैमरों में बदमाश नजर नहीं आए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह धौलपुर, राजस्थान का हो सकता है। बदमाशों की संख्या पांच से ज्यादा भी हो सकती है। बदमाश वारदात के बाद कहां चले गए, यह पता नहीं चल सका है।

शक है कि बाइकों से वारदात के लिए आने के बाद अपने साथियों के साथ किसी दूसरे वाहन से भागे होंगे। सैंया से धौलपुर की सीमा तकरीबन सात किलोमीटर की दूरी पर है। ग्वालियर मार्ग के अलावा गांव के रास्तों से भी जाया जा सकता है। बदमाश अपनी बाइकों को कहीं खड़ा करने के बाद किसी और वाहन से भी जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि बदमाश सैंया की तरफ से आए थे। कहां और किस तरफ से भागे, यह पता नहीं चल सका है। टीम लगी हुई हैं। जल्द ही और सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed