{"_id":"61ce97267a91793148366c3c","slug":"police-constable-died-in-road-accident-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला कानपुर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला कानपुर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही, अस्पताल में मौत
Fri, 31 Dec 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:07 AM IST
सार
आगरा में कानपुर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। वह सड़क किनारे घायल अवस्था मिला था। पुलिस सड़क हादसे में मौत होना बता रही है।
विज्ञापन
सिपाही की जेब से मिला पहचानपत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक सिपाही घायल अवस्था में मिला। पास में ही उसकी बाइक पड़ी थी। पुलिस घायल सिपाही को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिपाही की जेब में मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान इटावा के लखनपुर गांव निवासी सुभाष भदौरिया के रूप में हुई। वह ट्रैफिक पुलिस कानपुर में तैनात था। बताया जा रहा है कि सिपाही की मौत सड़क हादसे में हुई है। हादसा किस वाहन से हुआ है, इस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इटावा के लखनपुर गांव निवासी सिपाही सुभाष भदौरिया का परिवार आगरा में रहता है। भदौरिया शुक्रवार की सुबह इटावा से आगरा आ रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-बाह मार्ग पर उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद जब फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सिपाही घायल अवस्था में मिले। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई। सिपाही के मौत की सूचना उनके परिवार को दी गई है।
विज्ञापन