फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police confiscated three-storey house of gangster accused

Agra News: गैंगस्टर के आरोपी का तीन मंजिला मकान पुलिस ने कुर्क

Wed, 30 Aug 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police confiscated three-storey house of gangster accused
कासगंज। आईपीएल सट्टे और गैंगस्टर के एक आरोपी की पुलिस ने तीन मंजिला मकान को डीएम व एसपी के आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम ने मुनादी करते हुए कुर्क करने की कार्रवाई की है। मकान की कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

कासगंज पुलिस और एसओजी टीम को 14 अप्रैल जय जयराम मोहल्ला में शाहिद के घर पर आईपीएल सट्टा संचालित होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए शाहिद के घर से आईपीएल सट्टा खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 4.5 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की। जिसमें गिरफ्तार लोगों में शाहिद भी शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी सौरभ दीक्षित ने आईपीएल सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना सोरोंजी के थाना प्रभारी डीके त्यागी को सौंपी गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरोपियों की संपत्ति चिन्हित करने की कार्रवाई की। आरोपी शाहिद निवासी जय जयराम मोहल्ला का तीन मंजिला मकान कीमत लगभग 75 लाख रुपये चिन्हित किया। कुर्की की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। बुधवार को डीएम व एसपी के आदेश के बाद पुलिस व राजस्व टीम ने मुनादी कराते हुए उसके मकान का कुर्क करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आईपीएल सट्टा एवं गैंगस्टर के आरोपी की शाहिद का तीन मंजिला मकान कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई सीओ सिटी अजीत चौहान, सोरोंजी के कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी व कासगंज कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह एवं राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed