फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught two miscreants in the encounter in Agra

आगरा: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, एक आरोपी फरार, तमंचा-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

Fri, 15 Apr 2022 03:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 03:00 PM IST
सार

दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police caught two miscreants in the encounter in Agra
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बाइक सवार तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। ये बदमाश लूट को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों से एक तमंचा, तीन कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि शुक्रवार को सुबह तीन बजे मुखबिर ने सूचना दी कि रहनकलां गांव में काली रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में गांव से हाईवे नोएडा कट की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। कुबेरपुर गांव के पास बदमाशों की बाइक फिसल गई।

विज्ञापन

बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर  दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस को पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम धर्मवीर उर्फ राज कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी उधमपुर थाना मक्खनपुर और पवन पुत्र भरत सिंह निवासी नगला दया थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों से एक तमंचा, तीन कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फरार बदमाश मेघराज निवासी जोड़िया थाना पिनाहट आगरा है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बदमाशों से बरामद बाइक ताजगंज क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसी बाइक से थाना अछनेरा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed