{"_id":"637a652dac388c29675988e9","slug":"police-caught-three-robbers-said-used-to-loot-for-hobby-and-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे, बोले- शौक और मौज के लिए करते थे लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे, बोले- शौक और मौज के लिए करते थे लूट
Sun, 20 Nov 2022 11:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश शौक पुरे करने और मौज के लिए वारदात करते हैं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बदमाशों का वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी फुटेज मिला था। इसके आधार पर पुलिस की टीमों को गिरफ्तार के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने गुतिला मोड़ फ्लाई ओवर के सर्विस रोड से शनिवार की रताजगंज निवासी गोपाल कृष्ण उर्फ गुलशन, धर्मवीर और फिरोजाबाद निवासी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो बाइक, एक स्कूटर बरामद किया गया। ये बदमाश मोटर साइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दो अन्य बदमाश अजय और प्रशांत के साथ मिलकर लूट की वारदात करते थे। इसके बाद राहगीरों को सस्ते दामों में लूट का सामान बेच देते थे। कुछ दिन पहले ये लोग गाजियाबाद चले गए। जहां पुलिस ने अजय और प्रशांत को पकड़ लिया था। गुलशन दोस्तों के पास वापस आगरा आ गया था।
विज्ञापन
पूछताछ में गोपाल कृष्ण उर्फ गुलशन ने बताया कि अजय उर्फ नेम सिंह और प्रशांत उर्फ लल्लू यादव के साथ मिलकर उसने ये बाइकें और स्कूटर ताजगंज क्षेत्र से तमंचा दिखाकर लूटी थी। शिवगंगा रेजीडेंसी से मारूती सिटी की तरफ एक व्यक्ति से एक बाइक और अंगुली का छल्ला छीना था। अजय ने एक आईफोन करीब ढाई महीने पहले शंकर ग्रीन अपार्टमेंट के पास से एक व्यक्ति से छीना था। खुशबू रेजीडेंसी के सामने से युवती से स्कूटर व मोबाइल फोन लूटा था। लूट का सामान बेचकर शौक पूरे करते हैं।
विज्ञापन