फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught illegal liquor on the first day of the year

Agra News: साल के पहले दिन अवैध शराब पर कार्रवाई से खुला अपराध का खाता

Sun, 01 Jan 2023 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police caught illegal liquor on the first day of the year
कासगंज। साल के पहले दिन एक जनवरी को पुलिस ने अवैध रुप से शराब बेचने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से पकड़े गए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। इसदौरान नदरई तिराहा स्थित आरा मशीन के पास से एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी तेजेंद्र(47) नदरई का निवासी है। उसके पास से पुलिस ने देसी शराब के 32 पव्वे बरामद किया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रविवार को संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सिकंदपुर वैश्य थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर आरोरा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम राहुल निवासी रसूलपुर अरोरा बताया। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर बढ़ारी वैश्य चौराहे से आरोपी सतेंद्र(32) निवासी बढ़ारी वैश्य गांव को गिरफ्तार किया। आरोप है कि सतेंद्र देसी शराब की बिक्री कर रहा था। उसके पास से 32 पव्वे बरामद होने पर पुलिस ने उसका चालान किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed