फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught a large consignment of ganja in Kasganj

कासगंज पुलिस ने बरामद किया 15.80 कुंतल गांजा: टैंकों में छिपाकर ले जा रहे थे बरेली, तीन गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 07:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 07:21 PM IST
सार

तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए गांजे को वाटर टैंकों में छिपाकर रखा था। पुलिस ने तलाशी ली तो गांजे के पैकेट मिले। पूछताछ में आरोपियों से पता चला है कि गांजे को बरेली में एक तस्कर तक पहुंचना था। 

विज्ञापन
Police caught a large consignment of ganja in Kasganj
टैंकों में छिपाकर रखा गया था गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक कैंटर में लदे वाटर टैंकों से 15 कुंतल 80 किलो गांजा बरामद किया है। तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे पूछताछ में पता चला है कि यह गांजा विशाखापट्टनम से तस्करी कर लाया गया है, जिसे उत्तराखंड और बरेली में सप्लाई करना था। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) बोत्रे रोहन प्रमोद ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि एसओजी टीम और थाना सहावर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान एक कैंटर गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में लोड पानी के टैंकों में गांजे के पैकेट मिले। गाड़ी के पिछले हिस्से में रखे टैंक खाली थे। जबकि उसके बाद रखे टैंकों में गांजा के पैकेट भरे हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर में सवार देवदत्त निवासी गांव सेहत थाना बल्देव, जनपद मथुरा, कमल किशोर, विष्णु निवासी भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये सभी लोग विशाखापट्टनम से गांजा लेकर बरेली जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दादा ठाकुर नाम के तस्कर को देना था गांजा 
बरेली में दादा ठाकुर नाम के तस्कर को गांजे की सुपुर्दगी देनी थी। कोड वर्ड पूछकर माल की डिलीवरी होनी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांजा तस्करी का यह पूरा नेटवर्क बरेली और उत्तराखंड के इलाकों में फैला हुआ है। जो अन्य तस्करों के नाम प्रकाश में आए हैं उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। शीघ्र ही और तस्कर पकड़े जाएंगे। 

एसपी ने बताया कि गांजा बरामद कर तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के लिए एक लाख रुपये इनाम की घोषण की गई है। इसके अलावा एडीजी जोन एवं डीआईजी अलीगढ़ ने भी पुलिस टीम के लिए पुरस्कार घोषित किया है। सीओ शैलेंद्र परिहार के निर्देशन में सहावर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, एसएसआई विवेक शर्मा, एसओजी टीम के प्रभारी मुकेश कुमार व अन्य सदस्यों ने इस मामले का खुलासा किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed