फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police camped in Etah in search of robbers incident happened with the woman in Kasganj

Kasganj: लुटेरों की तलाश में पुलिस ने एटा में डाला डेरा, महिला के साथ हुई थी वारदात

Sat, 29 Oct 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 12:05 AM IST
सार

कार सवार बदमाशों ने मायके जा रही महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Police camped in Etah in search of robbers incident happened with the woman in Kasganj
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कासगंज में अपने मायके जा रही महिला से शहर में कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों के एटा में होने की सूचना पर जनपद पुलिस की एक टीम ने एटा में डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

बुधवार को अलीगढ़ जनपद के छर्रा कस्बा निवासी महिला दो बच्चों के साथ अपने मायके सोरोंजी क्षेत्र के गांव खैरपुर जा रही थी। शहर में सकुर्लर रोड स्थित चामुंडा मंदिर के निकट वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को कार सवारों ने गोरहा छोड़ने की कहकर कार में बैठा लिया था। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Lumpy Virus: आगरा के शमशाबाद में लंपी वायरस का प्रकोप, 10 दिन में 50 गायों के मरने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज कराई थी लूट की रिपोर्ट 

महिला को सोरों रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल के पास छोड़कर चले गए थे। इस मामले में महिला ने लूट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस कार सवार आरोपियों की तलाश कर रही थी। 


ये भी पढ़ें -  Agra: एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, परिजन बोले- कर्ज से था परेशान

बदमाशों की मुखबिर से मिली सूचना 

मुखबिर की सूचना के आधार पर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एटा में डेरा डाले हुए है। स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया मुखबिर की सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर एटा रवाना की गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  पुलिस की छवि पर सवाल: नशे में धुत सिपाही ने सड़क पर किया हंगामा, दूसरे मामले में पर्यटक को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed