{"_id":"61d9715180ac5226b80e9b20","slug":"police-busted-illegal-arms-factory-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कोठरी में बनाए जा रहे थे तमंचे, एक आरोपी गिरफ्तार, कई बने-अधबने असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कोठरी में बनाए जा रहे थे तमंचे, एक आरोपी गिरफ्तार, कई बने-अधबने असलहा बरामद
Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
सार
मैनपुरी में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में ब्योंति खुर्द जाने वाले मार्ग पर कोठरी में तमंचा बनाए जा रहे थे। शनिवार को स्वाट टीम ने दबिश देकर एक कारीगर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बना तमंचा व नौ अधबने तमंचे, उपकरण आदि बरामद हुए। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुर से ब्योंति खुर्द जाने वाले मार्ग पर बनी एक कोठरी में कुछ लोग तमंचे बना रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद शनिवार को स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबिश दी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने कोठरी को घेर लिया।
विज्ञापन
घिरोर क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने अंदर तमंचे बना रहे कारीगर को हिरासत में ले लिया। मौके से एक बना तमंचा, नौ अधबने तमंचे व उपकरण आदि बरामद हुए। सीओ अमर बहादुर ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि पूछताछ में पकड़े गए कारीगर ने अपना नाम राजेंद्र सिंह निवासी गांव गुलाबपुर कल्होर पछां थाना घिरोर बताया।
विज्ञापन
चार से आठ हजार में बेचता है एक तमंचा
पकड़े गए कारीगर ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से तमंचे बना रहा है और डिमांड के हिसाब तमंचा बनाता था। चार से आठ हजार में उनकी बिक्री करता था। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।