फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police busted duplicate tobacco making factory three accused arrested in Kasganj

कासगंज: पुलिस ने नकली तंबाकू बनाने वाली फैक्टरी का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 06:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 06:35 PM IST
सार

सहावर के नई बस्ती मोहल्ले में एक मकान में अवैध फैक्टरी संचालित हो रहा थी, जिसमें वैध कंपनियों के नाम से नकली तंबाकू बनाई जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर मौके से कई ट्रक माल बरामद किया है। 

विज्ञापन
Police busted duplicate tobacco making factory three accused arrested in Kasganj
पकड़े तीनों आरोपी और बरामद तंबाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के थाना सहावर की पुलिस ने रविवार को नई बस्ती में छापा मारकर नकली तंबाकू बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बना और अधबना तंबाकू के साथ कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस ने तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हो गए।

विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि सहावर क्षेत्र में वैध कंपनियों के नाम से अवैध तंबाकू तैयार किया जा रहा है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 
विज्ञापन


कासगंज: पुलिस ने शराब बरामद की 189 लीटर कच्ची शराब, दो भट्ठियों को तोड़ा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सहावर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के साथ कस्बे की नई बस्ती स्थित सुरेंद्र सिंह के मकान पर छापा मारा। यहां से शंख तंबाकू और 99 तंबाकू के नाम से अवैध फैक्टरी संचालित पाई गईं। काफी मात्रा में तंबाकू का निर्माण किया जा रहा था। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
फैक्टरी संचालक उज्ज्वल गुप्ता निवासी मोहल्ला मोरी कस्बा सहावर, करन, दीपेंद्र निवासी कंपिल, फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नई बस्ती निवासी विक्रम और मोहल्ला मोरी निवासी विशाल फरार हो गए। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि काफी समय से अवैध तंबाकू बना रहे थे। एसपी ने बताया कि शंख नाम से वैध फैक्टरी जनपद फर्रुखाबाद के शमासाबाद में श्रीकृष्ण रस्तोगी की है, जबकि 99 तंबाकू की फैक्टरी शहर कासगंज के नदरई गेट निवासी संजय पल्तानी की है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

यह हुई बरामदगी 
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची तंबाकू, तंबाकू पैकिंग करने की दो मशीन, 7 बोरा चूना, 38 बोरी रेपर, बोरी सिलने और पैकिंग करने के उपकरण बरामद किए हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed