{"_id":"6162e16a8ebc3e606c770d62","slug":"kasganj-police-recovered-189-liters-of-liquor-and-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: पुलिस ने शराब बरामद की 189 लीटर कच्ची शराब, दो भट्ठियों को तोड़ा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: पुलिस ने शराब बरामद की 189 लीटर कच्ची शराब, दो भट्ठियों को तोड़ा, तीन गिरफ्तार
Sun, 10 Oct 2021 06:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:19 PM IST
सार
कासगंज जिले में पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस पटियाली और अमांपुर क्षेत्र में छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। मौके से शराब बनाने के उपकरण एवं सामग्री की बरामद हुई है।
विज्ञापन
पटियाली क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब माफिया के खिलाफ शनिवार की अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद भर में 189 लीटर तैयार की गई कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं शराब बनाने के उपकरण एवं सामग्री को भी बरामद किया गया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पटियाली क्षेत्र के गांव रायपुर, नगला हीरा के समीप झाडियों में शराब की भट्ठी धधकने की सूचना पर पहुंच गई। जहां पुलिस को देखकर मौके से दो लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ब्रजमोहन और इंद्रपाल निवासी नगला हीरा बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 135 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण और यूरिया तथा अन्य सामग्री भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
अमांपुर क्षेत्र से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव महदवा में एक घर में छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 54 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी नरेंद्र निवासी महदवा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भट्टी को तोड़ दिया और शराब बनाने के उपकरण व सामग्री को बरामद कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन