फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police beat up Shankaracharya disciple

शंकराचार्य के शिष्य के साथ पुलिस ने की मारपीट, गाड़ी के शहर में प्रवेश करने को लेकर हुआ विवाद

Thu, 23 Aug 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 23 Aug 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Police beat up Shankaracharya disciple
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

द्वारका शारदा एवं ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य और आश्रम व्यवस्थापक के साथ पुलिस ने मारपीट कर दी। विवाद गाड़ी के शहर में प्रवेश को लेकर हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी पास को पुलिसकर्मियों ने फेंक दिया और पीटते हुए कोतवाली ले आए। संत समाज ने दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की। 

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य आश्रम के व्यवस्थापक कुलदीप ब्रह्मचारी और दीपक बुधवार की शाम 8:30 बजे बोलेरो गाड़ी द्वारा मथुरा से वृंदावन आ रहे थे। उन्होंने गाड़ी को परिक्रमा मार्ग में ही मोड़ा था तभी वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। यहां कुलदीप ने सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया वाहन पास भी दिखाया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पास को फेंक दिया। इसे लेकर दोनों में पहले बहस हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कुलदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। 
विज्ञापन


कुलदीप का आरोप है कि जब उन्होंने शंकराचार्य जी का परिचय दिया तो पुलिसकर्मियों ने भला बुरा कहा। बचाव को आए दीपक के साथ भी मारपीट की। इसके बाद कुलदीप को पीटते हुए कोतवाली ले आए। यहां भी मारपीट की गई, कपड़े फाड़ दिए। दीपक की सूचना पर श्रीमहंत सहजानंद ब्रह्मचारी, तीताराम शरण ब्रह्मचारी आदि संत कोतवाली पहुंच गए। संतों ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से भी की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पुलिसकर्मियों होंगे उनके खिलाफ अधिकारियों को बताया जाएगा। कार्रवाई अधिकारियों को करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed