{"_id":"62d04f1c3ec9826a051d8683","slug":"police-arrested-wife-s-killer-mainpuri-news-agr5401511133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी धनपाल आला ए कत्ल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी धनपाल आला ए कत्ल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
बेवर। गांव गढ़िया छिनकौरा में 11 जुलाई को झगड़े के बाद पत्नी की चाकू व फावड़ा से वार कर हत्या करने के आरोपी धनपाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आला ए कत्ल बरामद हुए। उसे जेल भेजा गया है।
धनपाल प्रजापति शराब पीने का आदी है। सोमवार की सुबह उसका पत्नी अंजू से विवाद हो गया था। आरोपी ने पुत्री को कमरे में बंद कर अंजू पर चाकू व फावड़ा से वार कर मौत के घाट उतार दिया और दो पुत्रों को लेकर भाग गया था।
सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आरोपी दोनों पुत्रों को उनकी ननिहाल छोड़ने के बाद वहां से भाग गया था। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि धनपाल इटावा मार्ग पर एक ढाबा के बाहर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर फावड़ा और चाकू बरामद किया।