{"_id":"647a31c2ccadbb265709864a","slug":"police-arrested-wife-and-father-in-law-mainpuri-news-c-25-1-177687-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 02 Jun 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
घिरोर।
पत्नी के घर न आने से क्षुब्ध होकर युवक द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
थाना क्षेत्र में जसराना रोड टेलीफोन एक्सचेंज के पास निवास कर रहे शील रत्न ने बुधवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें पत्नी से बेहद प्यार करने व उसके एक साल से घर न आने को वजह बताया गया था। इसके साथ ही ससुरालीजन द्वारा दुर्व्यवहार की बात कही गई थी। उक्त मामले में मृतक के पिता की ओर से पत्नी, ससुर, सास सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को जब पत्नी छाया व ससुर शील रत्न के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।