फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two vehicle thieves, recovered 6 bikes

Agra News: दो वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 बाइकें बरामद

Fri, 30 Jun 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two vehicle thieves, recovered 6 bikes
कासगंज। पटियाली कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोरों के पास से चोरी की 6 बाइकें बरामद की हैं। जिसे आरोपी पटियाली तहसील परिसर सहित अन्य स्थानों से चुराए थे। पुलिस की पूछताछ में वाहन चोरों ने इन वारदात को स्वीकार किया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पटियाली इंस्पेक्टर अमरीश कुमार सिंह ने नरदौली चौराहा इलाके से मुखबिर की सूचना पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर किया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बाइक चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। पकड़े गए वाहन चोरों में करन निवासी खालौरा थाना सिकंदरपुर वैश्य, सत्यम निवासी नगला अफदाल का निवासी है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नरैठी जाने वाले मार्ग पर मौजूद एक खंडहर से 4 बाइकों को बरामद किया। दो बाइकें वाहन चोरों के पास से बरामद हुईं। यह बाइकें पटियाली तहसील परिसर व अन्य स्थानों से चोरी की गई थीं। एसपी ने बताया कि दोनों ही वाहन चोरों के खिलाफ वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed