{"_id":"6326f1cb21d0ff746e2d0617","slug":"police-arrested-two-ganja-smugglers-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सीएनजी सिलिंडर में छिपाकर गांजे की तस्करी, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सीएनजी सिलिंडर में छिपाकर गांजे की तस्करी, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Sun, 18 Sep 2022 03:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:54 PM IST
सार
मैनपुरी में पुलिस ने बिहार से गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर कार से दिल्ली जा रहे थे। सीएनजी सिलिंडर में गांजा छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फर्दपुर पुल के पास कार सवार दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 37 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। आरोपी बिहार से गांजा लेकर आए थे। गांजे को सीएनजी सिलिंडर में छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष बिछवां अमित सिंह को सूचना मिली था कि फर्दपुर पुल के पास एक संदिग्ध वैगनआर कार खड़ी है। कार में मादक पदार्थ के तस्कर हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच कर कार की घेराबंदी की।
विज्ञापन
पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा
पुलिस को आता देख तीन युवक कार से उतर कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम लखन सिंह निवासी गांव मऊ थाना न्यू आगरा और शिवम निवासी गांव पिढपुर महेंदिया थाना कायमगंज फर्रुखाबाद बताया।
विज्ञापन
गाड़ी में तलाशी के दौरान पुलिस को 37 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि भागने वाले साथी का नाम मुकेश चौहान निवासी परशुरामपुर थाना किशनी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया।