फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three youths who extorted cattle from truck drivers in name of Bajrang Dal in Agra

Agra News: बजरंग दल के नाम पर पास करा रहे थे गोवंश लदे ट्रक, चालकों से करते वसूली; तीन धरे गए

Sun, 18 Jun 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 12:01 AM IST
सार

आगरा में बजरंग दल के नाम पर युवक गोवंश लदे ट्रक पास करा रहे थे। चालकों से वसूली करते थे। पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested three youths who extorted cattle from truck drivers in name of Bajrang Dal in Agra
Agra News: बजरंग दल के नाम पर पास करा रहे थे गोवंश लदे ट्रक, तीन धरे गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कार सवार तीन युवक खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताकर गोवंश लेकर राजस्थान से आने वाले वाहनों से वसूली कर रहे थे। तीनों को विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद सैंया थाने में चौथ वसूली का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ट्रक वाले ने बताया उनसे लिए गए 500 रुपये 

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संयोजक दिग्विजयनाथ तिवारी ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि सैंया थाना क्षेत्र के खारी नदी के पास कुछ लोग गोवंश लेकर आने वाले वाहन चालकों को धमकाकर वसूली कर रहे हैं। खुद को बजरंग दल का नेता बताते हैं। शनिवार को बजरंग दल के जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र चाहर, विनोद सोलंकी खारी नदी के पास से गुजर रहे थे। तभी एक ट्रक चालक ने उन्हें बताया कि तीन युवकों ने उससे 500 रुपये वसूले हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार्यकर्ताओं ने खारी नदी के पास कार सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने अपने नाम बड़ा गांव शमसाबाद निवासी सचिन सिकरवार, श्याम सिकरवार और शिवम बताए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों के विरुद्ध चौथ वसूली का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed