फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three robbers in the encounter in firozabad

Firozabad: मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर दूधिया से लूटे थे 50 हजार रुपये

Sun, 02 Oct 2022 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Oct 2022 04:33 PM IST
सार

मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों बदमाश मैनपुरी, अलीगढ़ और हाथरस के रहने वाले हैं। ये पुलिसकर्मी बनकर लोगों को रोककर उनसे लूट करते थे। 

विज्ञापन
Police arrested three robbers in the encounter in firozabad
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग के नाम पर लोगों को रोककर लूट करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से तीन बाइक, दो तमंचे और एक दूध विक्रेता से लूटे गए रुपयों में से 24 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

  
सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद में चेंकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नहर पटरी पर कुछ लुटेरों के होने की सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। फोर्स ने लुटेरों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने भागते हुए लुटेरों का पीछा किया और तीन को दबोच लिया।

विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए 

पकड़े गए आरोपी मैनपुरी के औंछा थाना के गांव नगला दुर्जन निवासी कुलदीप, अलीगढ़ थाना चंदौसी के रामपुर शाहपुर निवासी वसीम, हाथरस के थाना हसायन के गांव वकायन निवासी सरताज हैं। पुलिस ने बदमाशों से तीन बाइक, दो तमंचे और 24 हजार रुपये बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि विगत तीन दिन पूर्व नगर पालिका के पास दूध विक्रेता से बाइक सवारों ने खुद को पुलिसवाला बताकर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। लुटेरे पुलिस को धोखा देने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग करते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पहले भी घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed