फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three members of interstate vehicle thief gang in Agra

Agra: शौक पूरा करने के लिए करते थे वाहनों की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, कार और दो बाइक बरामद

Thu, 20 Oct 2022 03:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 03:41 PM IST
सार

पकड़े गए तीनों आरोपियों ने दिल्ली से कार और जयपुर से बाइक चोरी की थी। कार को बेचने की फिराक में ओवरब्रिज के नीचे खड़े थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police arrested three members of interstate vehicle thief gang in Agra
वाहन चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हरीपर्वत पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। दिल्ली से कार तो जयपुर से बाइक चोरी की। अब वाहनों को बेचने की तैयारी कर रहे थे। मगर, पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया। उनसे एक कार और दो बाइक भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आईएसबीटी ओवरब्रिज के नीचे से तीन वाहन चोरों को पकड़ा। इनमें भरतपुर निवासी नरेश, प्रमोद और बिचपुरी निवासी रूपेश हैं। उनके पास से एक स्विफ्ट कार, एक बुलेट बाइक और एक अन्य बाइक बरामद की। उनके पास से वाहनों के फर्जी दस्तावेज भी मिले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कार दिल्ली से चोरी की थी। इसका चेसिस नंबर और इंजन नगर घिसकर हटा दिया था। इसके बाद फर्जी आरसी बनाकर बेचने जा रहे थे। एक बाइक जयपुर से चोरी की थी, जबकि दूसरी बाइक के बारे में नहीं बता सके। नरेश ने बताया कि वह नशा करता है। नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करता है। वाहन बेचकर जो रुपये मिले हैं, उनसे महंगे कपड़े और जूते भी खरीदता है। मास्टर चाबी से ताला तोड़ देता है।

विज्ञापन

ट्रेन में यात्री बन चोरी करता था सामान

आगरा कैंट जीआरपी पुलिस ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जीआरपी ने बताया कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान मोबाइल चोर लक्ष्मीनगर, मथुरा निवासी फिरोज को गिरफ्तार किया है। दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात में ट्रेनों में टिकट लेकर यात्रा करता है। यात्री के सो जाने पर फोन और कीमती सामान चोरी कर लेता है। रात्रि में यात्री फोन चार्जिंग में लगाकर सो जाते थे। उसी समय मौके का फायदा उठाकर मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लेता था। आउटर पर ट्रेन धीमी होते ही उतर जाता। राहगीरों को सामान और मोबाइल बेच देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed