फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three accused in the firing case

Agra News: फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three accused in the firing case
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फायरिंग के प्रयुक्त की गई देशी रायफल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव गेंदूपुरा में दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट आदि की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया था। गेंदूपुरा गांव के विमल, राजभान एवं जयभान के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस वांछितों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश में जुटी थी। रविवार सुबह 9:30 बजे पुलिस को आरोपियों के राना मऊ गोशाला के पास होने की जानकारी मिली। इस जानकारी पर कोतवाली निरीक्षक उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से देशी रायफल 315 बोर एवं तमंचा 315 बोर व तीन कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed