Agra Crime: पेंटर बनकर दिन में घर में की रेकी, फिर साथी संग मिलकर की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने घर में पेंट के दौरान रेकी की थी। उसे घर के बारे में पूरी जानकारी थी कि कहां क्या रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा पुलिस ने बुधवार को घर में चोरी करने वाले एक चोर को सुल्तानगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसने पहले घर में पेंटर का काम किया था। इस दौरान घर में रखी अलमारी व अन्य सामान को भी देख लिया। इसके बाद दिन मे घर रेकी करने के बाद मौका पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद घर में रखी नगदी और आभूषण चोरी कर ले गया।
ये है मामला
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि थाना न्यू आगरा में दयाल बाग स्थित एमीनेंट इमरल्ड रेजीडेंसी निवासी मनवीर सिंह ने बुधवार को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ अपने विद्यालय गए थे। मंगलवार को दोपहर तकरीबन तीन बजे वापस लोटकर आए तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था। चोर अलमारी में रखी नगदी व आभूषण ले गए। उन्होने गार्ड और कुछ दिन पूर्व घर में पेंटर का काम करके गए युवक पर शक हुआ।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने वाली पार्टी
पेंटर गिरफ्तार
न्यू आगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। सूचना के आधार पर सुल्तानगंज पुलिया के पास से बालूगंज निवासी महेंद्र श्रीवास्तव पेंटर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3 लाख एक हजार रुपये, 7 जोड़ी कानो के टोक्स,13 अगंठी, 4 चेन, 6 गिन्नी, एक छोटी गिन्नी, 7 टुकड़े कुंड़ल टुटे हुए पीली धातु के, 2 मंगलसूत्र काले मोती के, 28 जोड़ी बिछुए, 2 सिक्के, 2 छोटी बड़ी गिन्नी सफेद धातु के और 5 कड़े पीले व लाल मोतियों के जड़े हुए सफद धातु के बरामद किए।
कर्ज चुकाने के लिए की चोरी
पूछताछ करने पर बताया कि में कालोनी में पेंटर का काम करता था। कुछ दिन पहले मनवीर सिंह के फ्लेट में भी काम किया था। मेरे ऊपर कर्जा हो गया था। इसलिए मेने बुधवार को मौका देखकर फलैट से चोरी की थी।