{"_id":"638808da40c0675c130e5bb2","slug":"former-minister-swami-prasad-maurya-public-meeting-in-support-of-sp-candidate-dimple-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypolls: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने वाली पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypolls: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने वाली पार्टी
Thu, 01 Dec 2022 07:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:22 AM IST
सार
थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन में स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा के लिए शाक्य समाज के लोगों ने मंच तैयार किया था। आरोप है कि बुधवार की सुबह यहां पहुंची पुलिस ने मंच को उखड़वा दिया।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के औंछा में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में बुधवार को जनसंपर्क किया। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा भाजपा जाति और धर्म के नाम पर जनता को लड़ाने वाली पार्टी बन गई है, जिससे प्रदेश और देश का विकास रुक गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी मतों से जिताएं। उन्होंने कस्बा औंछा के साथ ही चीतई और नगला कंचन में भी लोगों को संबंधित किया।
उन्होंने कहा कि जनपद मैनपुरी से उनका पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य में गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर अमीर यह पार्टी अन्य पिछड़े वर्ग का आरक्षण खा रही है जिससे हमारे समाज के बच्चे नौकरी से वंचित हैं और बेरोजगार सड़को पर नौकरी की तलाश में घूम रहे है। मुलायम सिंह यादव पिछड़े के लिए मसीहा थे उन्होंने नौजवान,किसान,व्यपारी, सेना व मैनपुरी के लिए जो काम किया व कोई नहीं कर सकता इस लिये हम लोगों को नेताजी को श्रदांजली के रूप में समाजवादी प्रत्यशी डिंम्पल यादव को वोट देकर विजयी बनाना चाहिए।इस मौके पर बृजवीर शाक्य, प्रमोद शाक्य, रामसनेही शाक्य, उदय शाक्य, कन्हैया शाक्य, विद्याराम, राजेंद्र, शांतिस्वरूप शाक्य, ब्रह्मानंद शाक्य आदि मौजूद रहे।

अनावश्यक रूप से कार्यकर्ताओं को न सताए पुलिस
थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन में स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा के लिए शाक्य समाज के लोगों ने मंच तैयार किया था। आरोप है कि बुधवार की सुबह यहां पहुंची पुलिस ने मंच को उखड़वा दिया। यह जानकारी जब स्वामी प्रसाद मौर्य को लगी तो उन्होंने कहा कि किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। वे आएंगे और सभा भी होगी। बाद में सपा नेता एकत्रित हुए और पुन: मंच सजाया गया। स्वामी प्रसाद ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन अनावश्यकरूप से सपा कार्यकर्ताओं को परेशान न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन इस बात का ध्यान रखे कि सरकारें आती-जाती रहती हैं।
विज्ञापन