{"_id":"5f454687a7a7322b663c3afb","slug":"police-arrested-silver-loot-accused-bjp-leader-send-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चांदी लुटेरों का सरगना भाजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लूट का माल, जानिये पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी लुटेरों का सरगना भाजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लूट का माल, जानिये पूरा मामला
Wed, 26 Aug 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:11 AM IST
सार
शनिवार रात को वायु विहार में मुठभेड़ के बाद एसओजी, क्राइम ब्रांच और थाना शाहगंज पुलिस ने नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
गैंग का सरगना किशोरपुरा निवासी समीर अब्बास था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चांदी लूट का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शाहगंज के कोठी मीना बाजार में 29 जुलाई को 14.5 किलोग्राम चांदी की लूट करने वाले बदमाशों के सरगना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष समीर अब्बास उर्फ जॉनी को मंगलवार को जीआईसी कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लूटी गई चांदी में से दो किलोग्राम बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त स्कूटर भी मिल गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
शनिवार रात को वायु विहार में मुठभेड़ के बाद एसओजी, क्राइम ब्रांच और थाना शाहगंज पुलिस ने नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गैंग का सरगना किशोरपुरा निवासी समीर अब्बास था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि समीर अब्बास सराफ से मिलने जा रहा है। वह चांदी बेचने की फिराक में है। उसे जीआईसी स्थित खंडहर आवास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरः भाजपा नेता निकला लुटेरों का सरगना, दो बड़ी वारदात की रची थी साजिश, मुठभेड़ में नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट में इस्तेमाल स्कूटर पर नंबर नहीं
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी चांदी बेचने के बाद आगरा से बाहर भागने की फिराक में था। उसका स्कूटर चांदी लूट की वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे में आ गया था। उस पर नंबर नहीं था। गैंग का सदस्य आमिर अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

चांदी कारीगर था, लुटेरा बन गया
पुलिस ने बताया कि लूट की साजिश समीर अब्बास ने ही बनाई थी। वह पहले चांदी कारीगर था। चांदी कारीगरों और एजेंटों के बारे में उसकी पूरी जानकारी है। उसने गिरोह तैयार कर उसमें हाथरस, मैनपुरी और एटा के बदमाश शामिल किए।
जमीन के कागजात चोरी में आया था नाम
प्रॉपर्टी डीलर कमर धीरानी के सिकंदरा स्थित कार्यालय से अप्रैल में जमीनों के कागजात चोरी हो गए थे। चोरों ने कागजात वापस करने के एवज में दस लाख रुपये मांगे थे। बाद में पांच लाख रुपये पर राजी हो गए थे। तब समीर का नाम सामने आया था। पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को इसकी जानकारी एडीजी जोन अजय आनंद को दी। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।