फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested miscreants after encounter in mathura

मथुरा में मुठभेड़: शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूट के विरोध पर रिटायर्ड दरोगा को मारी थी गोली

Mon, 26 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 12:08 AM IST
सार

पकड़े गए बदमाश ने एक माह पूर्व शहर में महिला के गले से सोने की चेन लूटी थी। विरोध करने पर रिटायर्ड दरोगा को गोली मारकर घायल कर दिया था। 

विज्ञापन
police arrested miscreants after encounter in mathura
मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात शहर के केआर डिग्री कॉलेज के पास हुई मुठभेड़ में शातिर लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे और उसके साथी शहर के छत्ता बाजार में महिला लता के गले से चेन लूटी थी। लूट का विरोध करने पर रिटायर्ड सीआरपीएफ के दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी को गोली मार दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।  
विज्ञापन


कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश का नाम महावीर है। वह गांव मकरंदगढ़ी थाना नौहझील का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया महावीर शातिर लुटेरा है। इसके खिलाफ मथुरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में करीब 11 मुकदमे लूट और डकैती के दर्ज हैं। उसका साथी विष्णु गौतम पुराने मामले में अलीगढ़ जेल में बंद है। उसे रिमांड पर जल्द लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed