{"_id":"647a31fb4f249db98b0cf5f2","slug":"police-arrested-gangster-accused-kasganj-news-c-25-1-177878-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 02 Jun 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी तस्लीम निवासी ग्राम सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज है। आरोपी पर पूर्व में गोवध अधिनियम और शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि अमांपुर कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार ने मोहनपुर रेलवे फाटक के पास से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। तमंचे के साथ दो कारतूस आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए।