{"_id":"609e5dcb8ebc3ed9b70a8f4e","slug":"police-arrested-four-miscreants-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट की वारदात, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट की वारदात, चार बदमाश गिरफ्तार
Sat, 15 May 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 May 2021 12:15 AM IST
सार
पकड़े गए बदमाशों ने 15 दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कार खरीदी थी। पुलिस ने कार सहित लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में कोतवाली नगर, कोतवाली देहात पुलिस और स्वॉट टीम ने लूटपाट करने वाले गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा है। ये बदमाश शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे। 15 दिन पहले ही एक कार खरीदी थी और इससे ही लूट की घटनाएं कर रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए जेवरात, नकदी और कार-बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मारहरा दरवाजा के पास से शुक्रवार सुबह करीब चार बजे चार बदमाशों को कार सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम राजेश यादव उर्फ संजय निवासी गांव टोली थाना सिकंद्रराऊ जिला हाथरस, जीतू यादव निवासी अहरमई थाना निधौली कलां, अमित यादव निवासी न्यू संजय नगर कालोनी ट्यूलिप स्कूल और मोहित यादव निवासी हीरानगर चोंचा वनगांव थाना कोतवाली नगर बताए।
विज्ञापन
इन वारदात को दिया अंजाम
पूछताछ में यह भी पता चला है कि बदमाशों ने कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित रेलवे पुल के पास दो मई को, कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित निधौली कलां रोड से आठ मई और शिकोहाबाद से 10 मई को लूट की वारदात की थी। बदमाशों से लूटी गई दो झुमकी, एक अंगूठी और 12 हजार 400 रुपए सहित चार मोबाइल, तीन बाइकें, एक स्विफ्ट कार, चार तमंचे और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने 15 दिन पहले ही कर्ज लेकर 50 हजार रुपए में कार खरीदी थी। शौक पूरे करने के लिए कार से ही लूट की वारदात को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन
परिजन युवाओं पर रखे पैनी नजर
एसएसपी का कहना है कि युवाओं की गतिविधियों पर परिजनों को पैनी नजर रखने की जरूरत है। रात या देरशाम युवा कहां जा रहे हैं, अगर इन पर नजर रखी जाएगी तो अपराध की ओर नहीं मुड़ सकेंगे। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चारों युवक अनदेखी के चलते ही अपराध की दुनिया में कदम रख बैठे।