फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested BJP Mayor Hemlata Diwakar Kushwaha Dewar Open Fire From Pistol In Public Place Agra

BJP मेयर का 'बंदूकबाज' देवर गिरफ्तार: सड़क पर की थी खुलेआम फायरिंग, भेजा गया जेल

Tue, 06 Jun 2023 07:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 07:02 AM IST
सार

आगरा मेयर के देवर ने पिस्टल से फायरिंग की। इसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे  गिरफ्तार कर लिया था।

 

विज्ञापन
Police arrested BJP Mayor Hemlata Diwakar Kushwaha Dewar Open Fire From Pistol In Public Place Agra
मेयर के देवर ने पिस्टल से की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा की नवनिर्वाचित मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के देवर महेशपाल का रविवार को फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना सिकंदरा में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

पिस्टल की जब्त

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मेयर के देवर महेशपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पिस्टल भी बरामद कर जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महेशपाल के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन

18 सेंकड का वीडियो हुआ था वायरल 

सोशल मीडिया पर रविवार को 18 सेंकड का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नजर आ रहा था कि सफारी सूट पहने महेशपाल एक-एक करके दो फायर करता है। गोली जमीन में चलाई थी। दो व्यक्ति पास ही बाइक पर खड़े हुए हैं। एक कार भी आ जाती है। बस भी खड़ी हुई है। वीडियो में महेशपाल सिंह लिखा हुआ है। यह पहले फेसबुक पर डाला गया था। बाद में डिलीट भी कर दिया गया। मगर, यह वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें - UP: दोस्तों के लिए छात्रा ने खाली कर दी घर की तिजोरी, वजह जानकर छूटे पिता के पसीने; थाने में दी तहरीर

आरोपी से कोई रिश्ता नहीं

मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का कहना है कि आरोपी से कोई रिश्ता नहीं है। उससे कई साल से बातचीत भी बंद है। वह खुद भी पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए बोल रही हैं। देवर का घर आना-जाना नहीं है।

ये भी पढ़ें - Chandrodaya Temple: नवंबर में बन जाएगा बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा मंदिर, वृंदावन में चल रहा निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed