UP: दोस्तों के लिए छात्रा ने खाली कर दी घर की तिजोरी, वजह जानकर छूटे पिता के पसीने; थाने में दी तहरीर
छात्रा ने दो दोस्तों की खातिर अपने की घर की तिजोरी खाली कर दी। इस बात की भनक कारोबारी को तब लगी, जब उसे लगातार रकम कम होने का शक हुआ। बाद में पता चला कि चोरी बेटी ने की है, पर वो ये पैसे अपने दोस्तों को देती थी।
विस्तार
आगरा के कमला नगर के एक कारोबारी की 15 वर्षीय बेटी को दो किशोरों ने स्नैप चैट पर दोस्ती कर जाल में फंसा लिया। कभी हादसे में घायल होने तो कभी पिता को हार्ट अटैक आने का बहाना कर 3 से 4 लाख रुपये ऐंठ चुके हैं।
पिता की तिजोरी से निकालती थी रुपये
किशोरी पिता की तिजोरी से रुपये निकालकर देती थी। लगातार रकम कम होने पर उसके पिता को पता चल गया। घर के सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपी कैद हो गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद दोनों को पुलिस ने थाने बुला लिया।
ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
पुलिस को दी तहरीर
कारोबारी ने थाना कमला नगर में तहरीर दी थी। बताया कि उनकी तिजोरी से रुपये कम हो रहे थे। उन्होंने किसी बाहरी व्यक्ति पर शक जताया। इस पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए। पता चला कि दो किशोर आते हैं। वह बेटी से मिलते हैं। बेटी उन्हें रुपये देती है। इस पर बेटी से पूछताछ की। उसने बताया कि दोनों दोस्त हैं। वो उनकी मदद कर रही है। वह मजबूरी बता रहे थे।
ये भी पढ़ें - बैंड के शोर में आई मौत: नाच रहे थे बराती, तभी जेनरेटर ने ली महिला की जान; दूल्हे को अकेला छोड़ भागे
एक लाख में पार्टी, आईफोन भी खरीदा
किशोर जगदीशपुरा क्षेत्र के हैं। पुलिस ने दोनों को घरवालों के साथ बुलाया। एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने दोनों से पूछताछ की। किशोर गरीब परिवार से हैं। किशोरी से दोस्ती होने पर वो बहाना बनाकर रुपये लेते थे। किशोरी मदद के लिए पिता की तिजोरी से रुपये लाकर देती थी। एक किशोर ने पार्टी दी थी, इसमें एक लाख रुपये तक खर्च किए। एक आईफोन भी खरीदा था। किशोरी से वो 3 से 4 लाख रुपये ले चुके हैं। दोनों को अपनी गलती का अहसास हुआ। वे माफी मांगने लगे। इस पर कारोबारी ने भी केस दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस रुपये और सामान बरामदगी के प्रयास में लगी है।
ये भी पढ़ें - UP: अब नहीं मिलेंगी जुकाम, बुखार की ये दवाएं, सरकार ने लगाया प्रतिबंध; कर रहे हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान