फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested accused who kidnapped brothers in Agra

Agra News: पुलिस ने सगे भाइयों के अपहरणकर्ता हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, बीहड़ में बनाया था बंधक

Thu, 19 Oct 2023 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 02:35 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने सगे भाइयों के अपहरणकर्ता हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भाइयों को बीहड़ में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने दोनों भाइयों को छुड़ा लिया था। 

विज्ञापन
Police arrested accused who kidnapped brothers in Agra
अपहरणकर्ता हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने सगे भाइयों का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की बरामदगी के लिए दो सगे भाइयों का अपहरण किया था। पुलिस ने गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला बरहन थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र से सगे भाइयों सोनू और बॉबी का अपहरण बाह के हिस्ट्रीशीटर सहदेव ने किया था। सहदेव की पत्नी रोमी देवी को एक साल पहले सोनू भगाकर ले गया था। उसका पता नहीं बताने पर हिस्ट्रीशीटर ने बहाने से सोनू और बॉबी को अपनी ससुराल बुलाया। वहां से अपहरण करके बीहड़ में बंधक बना लिया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: अचानक बटेश्वर सीएचसी पहुंचे सीएमओ, यहां जड़ा मिला ताला...डॉक्टर व स्टाफ गायब; प्रभारी पर गिरी गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन को फोन करके पत्नी रोमी देवी को बरामद कराने की शर्त रखी। पुलिस ने पहले रोमी देवी को बरामद किया। उसकी हिस्ट्रीशीटर से बात कराई। इस पर उसने दोनों भाइयों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 14 अक्तूबर को सोनू और बॉबी की मां शीला देवी ने अपने लड़कों का अपहरण किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को अपहरणकर्ता सहदेव पुत्र जगदीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed