फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar CHC was found locked During inspection by CMO in Agra incharge removed

Agra: अचानक बटेश्वर सीएचसी पहुंचे सीएमओ, यहां जड़ा मिला ताला...डॉक्टर व स्टाफ गायब; प्रभारी पर गिरी गाज

Thu, 19 Oct 2023 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 11:47 AM IST
सार

आगरा में सीएमओ अचानक बटेश्वर सीएचसी पहुंच गए। यहां पर ताला जड़ा मिला। डॉक्टर व स्टाफ गायब था। प्रभारी को हटा दिया गया है। साथ ही कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Bateshwar CHC was found locked During inspection by CMO in Agra incharge removed
Agra News : डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रोजाना दो अस्पतालों के निरीक्षण का शासनादेश आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। बुधवार को भी टीम ने बटेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। यहां टीम पहुंची तो यह बंद मिला। डॉक्टर समेत सभी स्टाफ गायब थे। वार्ड और प्रसूति कक्ष पर ताला पड़ा था।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर से प्रभार हटा लिया। डॉक्टर समेत स्टाफ पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। सीएमओ ने बताया कि बताया कि बाह सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने मंगलवार की रात 10.46 बजे पहुंचे। अस्पताल का शटर बंद था। इसे खोलकर अंदर गए तो वार्ड और प्रसूति कक्ष पर ताला पड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि ये रात में बंद ही रहता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में पीड़ित का दर्द: थानाध्यक्ष ने बर्तन धुलवाए...शौचालय साफ कराए, मजदूरी व गोबर उठवाया; न्याय फिर भी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के लिए भी निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। इसके प्रभारी अधीक्षक डॉ. हरनारायण सिंह थे। इनके अलावा फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय समेत अन्य स्टाफ की रिपोर्ट मिली। इस पर डॉ. हरनारायण सिंह से प्रभार छीन लिया है। नौगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार को अधीक्षक बनाया है। इनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं, जिससे इन पर विभागीय कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed