फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested accused who cheated 21 lakh in name of army recruitment in Agra

UP: फौज में भर्ती कराने के नाम पर 21 लाख ठगे, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, महिला समेत सात नामजद... एक गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 12:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 12:10 AM IST
सार

फौज में भर्ती कराने के नाम पर युवक से 21 लाख की ठगी की गई। उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिय था। महिला समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused who cheated 21 lakh in name of army recruitment in Agra
आर्मी जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ताजनगरी आगरा में फौज में भर्ती कराने के नाम पर युवक के साथ 21 लाख रुपये की ठगी की गई थी। मामले में सोमवार को पहली गिरफ्तारी हुई है। बाह पुलिस ने पछायगांव (इटावा) के सिकंदरपुर गांव के आरोपी संजय उर्फ लवली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ठग गिरोह ने उसे फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया था।

विज्ञापन


मामला बाह क्षेत्र के मुढ़ियापुरा गांव का है। गांव निवासी शैलेंद्र कुमार 25 दिसंबर 2020 को फौज में भर्ती होने के लिए फतेहगढ़ गया था। उसने पुलिस को बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान इटावा के पछांय गांव के सतेंद्र कुमार, लवली, दिल्ली के संगम बिहार के पुष्पेंद्र सिंह, बबीता यादव, मुरैना के रामचरन का पुरा के प्रदून सिंह, आगरा के दिनेश कुमार, राहुल कुमार से मुलाकात हुई थी। इन लोगों ने फौज में भर्ती के नाम पर करीब 21 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराकर ठगी की थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सतेंद्र उसके घर पर आया और पिता सुरेंद्र सिंह के खाते से अपने फोन पे में 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बबीता यादव ने अपने फोन पे खाते में 4 लाख 18 हजार 240 रुपये ट्रांसफर कराए। दिनेश ने उसके घर पर आकर अपने फोन पे से 5.50 लाख रुपये लिए। फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया था। बाह पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि आरोपी संजय उर्फ लवली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक एकाउंट का थमा दिया 10 लाख का चेक

फौज में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य राहुल कुमार पर पीडि़त शैलेंद्र ने रकम वापसी का दवाब बनाया तो उसे 18 जुलाई 2022 को एक्सिस बैंक की भिंड शाखा का 10 लाख रुपये का चेक थमा दिया। शैलेंद्र ने 19 जुलाई को केनरा बैंक की बाह शाखा में चेक भुगतान के लिए पेश किया तो बैंक ने एकाउंट ब्लॉक का कारण बताकर 20 जुलाई को चेक लौटा दिया। गिरोह के सदस्य कई बार पीड़ित के घर पर आकर रुपये लौटाने का झांसा देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed