फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Arrest Eight Members of Two Gangs for Blackmailing and Extorting Money from Homosexuals

UP: डेटिंग एप से दोस्ती, होटल रूम में शादीशुदा युवक संग किया ऐसा कांड; समलैंगिकों की मोहब्बत की खौफनाक कहानी

Sat, 23 May 2026 10:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 23 May 2026 10:13 PM IST
सार

हरियाणा निवासी शकील बीते वर्ष ट्रांसपोर्ट नगर में भाजपा के एक नेता के साथ हनीट्रैप के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसने युवक को शादी का रिश्ता दिखाने के नाम पर होटल में बुलाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपयों की मांग की थी।

विज्ञापन
Police Arrest Eight Members of Two Gangs for Blackmailing and Extorting Money from Homosexuals
होटल में बुलाकर किया ब्लैकमेल - फोटो : freepik

विस्तार

समलैंगिकों से ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने वाले दो गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पूर्व में हनीट्रैप के मामले में जेल भी जा चुका है। न्यायालय ने सभी को जेल भेजा है।

विज्ञापन
Trending Videos

एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि 21 मई को एकता क्षेत्र के एक युवक ने ताजगंज थाना में शिकायत की थी। बताया था कि एक डेटिंग एप से उसकी दोस्ती अनजान युवक से हुई थी। उसने मिलने के लिए बसई चौकी क्षेत्र क्षेत्र के होटल ताज इंपीरियल में बुलाया था। कमरे में चार लोग मिले। चारों ने उन्हें बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। उसने आरोपियों के क्यूआर कोड पर पत्नी से 14 हजार रुपये भिजवाए। अगले दिन उनके एक परिचित से भी उन्हीं आरोपियों ने 4900 रुपये ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से ताजगंज के मुरलीनगर निवासी सोमेश्वर, तरुण, मलको गली के शाकिब और हरियाणा के जींद जिला के गांव भांबेवा गांव के शकील को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसी तरह की दूसरी शिकायत भी मिली थी। पीड़ित ने बताया था कि 20 मई की रात आरोपी कार से रिंग रोड की ओर लेकर गए। वहां उन्होंने फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया था। उनके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख चार हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार रात गुतला मोड़ से रौनक एंक्लेव निवासी सूरज ठाकुर, बरौली अहीर निवासी सौरभ यादव, नमन यादव और अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

हनीट्रैप के मामले में पकड़ा गया था शकील
हरियाणा निवासी शकील बीते वर्ष ट्रांसपोर्ट नगर में भाजपा के एक नेता के साथ हनीट्रैप के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसने युवक को शादी का रिश्ता दिखाने के नाम पर होटल में बुलाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपयों की मांग की थी। जेल से छूटने के बाद उसने दूसरा गैंग बनाया था।

शौकिया बुलाने के बाद शुरू की थी वसूली
गैंग का सरगना सौरभ है। गैंग के सदस्यों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पहले उन्होंने शौकिया एप का इस्तेमाल कर समलैंगिक युवकों को बुलाया था। इसके बाद उनसे ठगी का विचार आया। समलैंगिक को बुलाकर एक आदमी उसके साथ रहता था। अन्य सदस्य पीछे से आकर वीडियो बनाते थे और फिर डरा-धमका कर वसूली करते थे।

डेटिंग एप्स की जानकारी जुटा रही पुलिस
एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी जिन डेटिंग एप्स का प्रयोग कर रहे थे। सर्विलांस टीम उनके बारे में पता कर रही है। इन एप्स में आईडी बनाने वालों का डाटा रखने और इनकी गतिविधि पर भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed