{"_id":"5ba8a102867a557ea94a6382","slug":"police-alert-for-cm-yogi-adityanath-visit-to-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से दौरे से पहले पुलिस को सता रहा 'डर', इस संगठन के नेताओं पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से दौरे से पहले पुलिस को सता रहा 'डर', इस संगठन के नेताओं पर नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आगरा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खुफिया पुलिस अलर्ट हो गयी है। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आंदोलन चला रही सर्वसमाज संघर्ष समिति के नेताओं पर खुफिया पुलिस की नजर लग गई है। इनकी हर गतिविधि को देखा जा रहा है।
पुलिस विभाग को डर है कि ये लोग 25 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक के सामने विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्हें रोकने के लिए कुछ नेताओं को नजरबंद भी किया जा सकता है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा से जुड़े नेताओं की भी सूची तैयार की गई है। इन्हें मुचलका पाबंद किया जा सकता है। ये लोग विवि के कुलपति अरविंद दीक्षित के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। उन पर आरएसएस का एजेंडा लागू करने का आरोप लगा रहे हैं।

Trending Videos
इसलिए बरती जा रही सतर्कता
विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में किसी तरह का बखेड़ा खड़ा न हो जाए, इस कारण पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है। अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन तैयारी चल रही है।
संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारी नेता विनय अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले शहर में प्रवीण तोगड़िया आए थे। तब बिना किसी पूर्व सूचना के समिति से प्रमुख पदाधिकारी मुरारी लाल गोयल को तीन घंटे उनके प्रतिष्ठान पर नजरबंद रखा गया।
उनसे पुलिसकर्मियों ने कहा कि समिति प्रवीण तोगिड़या से मुलाकात करेगी। इस कारण उन्हें दुकान पर ही रोका गया है। इस पर मुरारी लाल गोयल का कहना है कि समिति की ऐसी कोई योजना नहीं थी। आंदोलन जारी रहेगा।