{"_id":"62c9c2f2605b36765801f6db","slug":"police-administration-alert-regarding-eid-sector-scheme-implemented-kasganj-news-agr539624745","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सेक्टर स्कीम लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सेक्टर स्कीम लागू
विज्ञापन
कासगंज। ईद उल अजहा पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। जिले में 95 स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। सेक्टर स्कीम के तहत जिले को 6 जोन व 30 सेक्टर में बांट कर पुलिस तैनात की गई है। इसके साथ प्रमुख मस्जिदों व संवेदनशील स्थलों पर भी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त कर तैैैनाती की गई है।
ज्ञानवापी प्रकरण, नूपुर शर्मा मामले और राजस्थान, महाराष्ट्र की घटनाओं को देखते हुए बकरीद पर इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। पुलिस के जवानों के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। पर्व की पूर्व संध्या से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।
सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैनात कर दिए गए। इसके साथ ही रात से सक्रियता बढ़ा दी गई। रात में पोस्टर पार्टी भी भ्रमण को निकल पड़ी, ताकि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा आपत्ति जनक पोस्टर लगाकर जिला की फिजा को खराब करने की कोशिश न की जा सके। खास फोकस जिले में संवेदनशील कासगंज, गंजडुंडवारा पर दिया गया है।
विज्ञापन
कासगंज। बकरीद की नमाज को देखते हुए दंगा नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया है। सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपनी गाड़ी में दंगा निरोधक उपकरण जैसे एंटी राइट गन, पंप एक्शन गन, बोडी प्रोटेक्टर, लाउड हेलर रखेंगें । हमराही पुलिस बोडी प्रोटेक्टर, डंडा, हेल्मेट के साथ अपनी ड्यूटी पर आएंगे।
ईद पर्व पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए, एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखें। सेक्टर स्कीम के तहत जोन व सेक्टर पर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है- हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी
ईद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैँ। जिले का जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारी तैनात किए गए हैँ। पीएसी को भी तैनात किया गया है-बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी