फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   POLICE ACTION,RPF arrescted tha agent

फेक आईडी से रेलवे की ई टिकिट बना रहे एजेंट को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
POLICE ACTION,RPF arrescted tha agent
कासगंज। आरपीएफ ने रेलवे के अधिकृत एजेंट को फेक आईडी से ई टिकट बनाते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से 15 ई टिकट भी बरामद की हैं। पुलिस लैपटॉप को खंगाल कर अन्य जानकारियां जुटा रही हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ के अधिकृत एजेंट ऐसे एजेंटों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जो फेक आईडी या पर्सनल आईडी से ई-टिकट जारी कर अवैध कमाई कर रहे हैं। मुखबिर सूचना पर आरपीएफ ने बारहद्वारी बिलराम गेट पर संचालित साइबर वर्ल्ड सर्विसेज के यहां छापामार कार्रवाई की। दुकान पर गौरव कुमार निवासी गली बौहरान लैपटॉप पर काम करते हुए मिला। उसके द्वारा लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से पर्सनल आईडी एवं फेक आईडी के द्वारा बनाई गई ई टिकट बरामद की गई। वहीं आरपीपएफ ने लैपटॉप को कब्जे में लेकर छानबीन की तो पाया कि 15 फेक आईडी का प्रयोग किया ई टिकटों को बनाया गया है। 15 ई टिकट सभी तत्काल व प्रीमियम तत्काल श्रेणी के बरामद हुई हैं। आरपीएफ प्रभारी सुजीत झा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। लैपटॉप की भी छानबीन हो रही है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर रेलवे की ई टिकट का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed