फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PNG supply to more than 200 houses in Maharshipuram and surrounding areas stopped

Agra: टोरंट की लापरवाही से रात में खाने के लिए भटक गए 200 से अधिक परिवार, जानें पूरा मामला

Fri, 30 Dec 2022 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 01:55 PM IST
सार

महर्षिपुरम के अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि बिना सूचना के पीएनजी न आने से परेशानी बढ़ गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद पड़ोसी से एलपीली सिलिंडर लिया गया। इसके बाद खाना बन पाया। 

विज्ञापन
PNG supply to more than 200 houses in Maharshipuram and surrounding areas stopped
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीन गैस लिमिटेड की पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन कटने से बृहस्पतिवार शाम महर्षिपुरम और आसपास क्षेत्रों के 200 से अधिक घरों में गैस की आपूर्ति नहीं हुई। रात का खाना बनाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। किसी ने एलपीजी सिलिंडर तलाशा तो किसी ने बाहर से खाना मंगवाया। 
विज्ञापन


रात 10 बजे हुई बहाल 

शाम करीब 7:30 बजे से पीएनजी की आपूर्ति बाधित हुई और रात करीब 10 बजे बहाल हुई। ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि टोरंट टीम के काम के दौरान पीएनजी की पाइप लाइन कट गई थी। इससे आपूर्ति बाधित हुई। सूचना मिलने पर तत्काल टीम पहुंची और पाइपलाइन को ठीक करके आपूर्ति बहाल कराई गई। 
विज्ञापन


महर्षिपुरम के अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि बिना सूचना के पीएनजी न आने से परेशानी बढ़ गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद पड़ोसी से एलपीली सिलिंडर लिया गया। इसके बाद खाना बन पाया।  वहीं राजा बाबू शर्मा ने बताया कि शाम को खाना बनाने के लिए चूल्हा चालू किया गया तो पीएनजी आ नहीं रही थी। कंपनी के नंबर से कोई सूचना नहीं मिल पाई। इस पर बाहर से खाना मंगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed