फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Png Supply Effects 12 Thousand Houses Pipe Line Damage

आगरा: खोदाई में पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप, 1200 घरों में नहीं बना खाना

Tue, 12 Oct 2021 08:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Oct 2021 08:15 AM IST
सार

मारुति एस्टेट में बोरिंग के काम के दौरान दोपहर साढ़े बारह बजे पीएनजी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव होने लगा। सवा तीन बजे जानकारी होने पर टीम ने आपूर्ति बंद की और लाइन की मरम्मत शुरू की।

विज्ञापन
Png Supply Effects 12 Thousand Houses Pipe Line Damage
पीएनजी पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दौरेठा और मारुति एस्टेट में खोदाई से पीएनजी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब 1200 परिवारों के यहां गैस की आपूर्ति ठप हो गई। महिलाओं को भोजन बनाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। परिचितों से एलपीजी सिलिंडर की व्यवस्था कर भोजन बनाया। 
विज्ञापन

ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के मीडिया प्रभारी विनय भारद्वाज ने बताया कि दौरेठा क्षेत्र में निजी दूरसंचार कंपनी की खोदाई से शाम करीब छह बजे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 45 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। जानकारी होने पर तकनीकि टीम पहुंची और मरम्मत शुरू की। इस लाइन से दौरेठा क्षेत्र के एक हजार परिवारों की आपूर्ति ठप हो गई है। 
विज्ञापन

मारुति एस्टेट में बोरिंग के काम के दौरान दोपहर साढ़े बारह बजे पीएनजी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव होने लगा। सवा तीन बजे जानकारी होने पर टीम ने आपूर्ति बंद की और लाइन की मरम्मत शुरू की। इससे करीब 1200 परिवारों के यहां गैस की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक मरम्मत का कार्य चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचित से मांगा गैस सिलिंडर
शाम को साढ़े छह बजे चाय बनाने के लिए चूल्हा खोला तो उसमें गैस नहीं आ रही थी। पड़ोसियों से पूछा तो उनके यहां भी यही हाल था। रात के दस बजे तक भी गैस नहीं आई तो परिचितों के यहां से गैस सिलिंडर की व्यवस्था कर भोजन बनाया।  - कविता पाराशर, दौरेठा 


हेल्पलाइन से मिली जानकारी

गैस की आपूर्ति नहीं होने से रात दस बजे तक इंतजार करते रहे, जब हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो पता चला कि लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, ठीक होने में देर लगेगी। ऐसे में पड़ोसी के सिलिंडर से खाना बनाकर परिजनों को खिलाया। - सीमा गुप्ता, आशियाना कॉलोनी

डेंगू-बुखार का कहर: फिरोजाबाद में पांच बच्चों सहित ब्रज में 21 की मौत, कासगंज में भी हालात खराब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed