{"_id":"5bbca76b867a55281f42fb34","slug":"pm-narendra-modi-will-talk-to-the-people-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे आगरा की जनता से सीधी बात, जानेंगे योजनाओं का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे आगरा की जनता से सीधी बात, जानेंगे योजनाओं का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 10 अक्टूबर को आगरा लोकसभा क्षेत्र की जनता से सीधे बात करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बातचीत के लिए सूरसदन प्रेक्षागृह में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में एससी आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही आगरा लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों के चुनिंदा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में आएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बैठकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनसे सीधी बात करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे प्रारंभ होगा। भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले प्रधानमंत्री ने अगस्त माह में प्रधानमंत्री शहरी गरीब आवास योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से वार्ता की थी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यूपी के कई शहरों के लाभार्थियों से वार्ता की थी।
आगरा से एक महिला लाभार्थी ने आवास सुविधा उपलब्ध कराने पर पीएम को धन्यवाद दिया था। यह कार्यक्रम ओवी वैन के माध्यम से किया गया था।