फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm Narendra Modi Gives Home To Agra Vimlesh

आजादी का अमृत महोत्सव: आगरा की विमलेश नए मकान में मनाएंगी दीवाली, पीएम मोदी ने की बात

Tue, 05 Oct 2021 01:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 01:22 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा ‘न्यू अरबन इंडिया’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आगरा की विमलेश से बात की। 

विज्ञापन
Pm Narendra Modi Gives Home To Agra Vimlesh
आगरा: घर पाने वालीं विमलेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा ‘न्यू अरबन इंडिया’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 75 हजार लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबी का हस्तांतरण किया।

विज्ञापन


आवास योजना की लाभार्थी विमलेश ने कहा कि अब नए मकान में होगी दीवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी आगरा की विमलेश से बात की। विमलेश ने बताया कि उन्हें भारत सरकार की योजनाओं के तहत बिजली व पानी का कनेक्शन मिला है। राशन कार्ड भी बन गया है और जन धन योजना के तहत बैंक अकाउंट भी खुल गया है। विमलेश ने बताया कि वो माला झोली का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से दीवाली नये मकान में होगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी को होमवर्क किया कि इस दीवाली पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर पाने वाले नौ लाख परिवार अपने घरों में दो-दो दिए जलाएं। वहीं, अयोध्या में भी साढ़े सात लाख दिए जलाएं जाएंगे। मैं सभी से अपील करता हूं कि वो इस रोशनी की स्पर्धा में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख से ज्यादा घर बनाकर गरीबों को सौंपा: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत शहरों में 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसमें से 50 लाख से ज्यादा घर बनाकर, उन्हें गरीबों को सौंपा भी जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे लोग जो मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मोदी ने क्या किया है तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि पीएम आवास योजना के तहत बने करीब तीन करोड़ घरों के कारण करीब तीन करोड़ लोग इन मकानों के कारण लखपति बन गए हैं।

आठ जिलों में डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन बना जानलेवा: चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस का खतरा होने की भी आशंका जताई
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed