फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi addressed the people of Mathura through virtual rally

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज: कहा- अब सपने में भगवान कृष्ण दिख रहे, सत्ता में थे तो देखा भी नहीं

Sun, 06 Feb 2022 10:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 10:07 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल संवाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि का कण कण कृष्ण राधा मय है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर कटाक्ष किए। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi addressed the people of Mathura through virtual rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने के लिए भाजपा के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ता उमड़ पड़े। कार्यालय पर एलईडी वैन के माध्यम से बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को लाइव प्रसारण देखने-सुनने की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब लोगों को सपने में भगवान श्रीकृष्ण की याद आती है। जब सत्ता में थे तब इस ओर देखा भी नहीं था। 

विज्ञापन


रविवार को भाजपा के नगर कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। दोपहर ठीक एक बजे प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन शुरू हुआ तो कार्यकर्ताओं की नजरें एलईडी स्क्रीन पर और कान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों पर टिक गए। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप मेरा इंतजार कर रहे थे, इसलिए मैं आपसे बात करने आया हूं। यह भी लोकतंत्र का एक ऐसा दायित्व है, जिसकी अपेक्षा हमेशा लता दीदी ने मुझसे की थी। 

विज्ञापन

ब्रज के कण-कण में राधाकृष्ण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रज भूमि का कण-कण श्रीकृष्ण और राधारानी मय है। मथुरा, आगरा, बुलंदशहर के क्रांतिकारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि मथुरा और ब्रज के धार्मिक स्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश में है। चुनाव देखकर कृष्ण भक्ति का चोला ओढ़ने वाले लोग जब सरकार में थे, तब वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव जैसे क्षेत्रों को वह भूल ही गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी के नक्शे में ये क्षेत्र हैं, उन्हें पता ही नहीं था। आज भाजपा के लिए जन समर्थन देख अब इन लोगों को सपने में भगवान श्रीकृष्ण की याद आती रहती है। जो सोते रहते हैं, वो सपने देखते हैं। जो जागते हैं वह संकल्प लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed