{"_id":"5f985b9d8ebc3e9be418d32c","slug":"pm-modi-virtual-dialogue-street-vendor-preeti-happy-before-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रीति के घर 18 दिन पहले ही आ गईं दिवाली की खुशियां, बोलीं- सपना सच हो गया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीति के घर 18 दिन पहले ही आ गईं दिवाली की खुशियां, बोलीं- सपना सच हो गया...
Wed, 28 Oct 2020 12:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:25 AM IST
सार
प्रीति ने बताया कि सुबह 10.45 बजे पीएम मोदी को बताया था कि घर जर्जर है। उन्होंने कहा था कि अफसरों को निर्देशित करेंगे, आपकी मदद होगी। उसे लगा था कि जैसे सरकारी काम होते हैं, वैसे ही दो चार दिन में कोई पत्र उसके पास आएगा, अफसर उसे दफ्तर में बुलाकर उसकी समस्या सुनेंगे। प्रीति ने कहा कि दो घंटे में ही सुनवाई हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रीति के घर पहुंचकर उसे घर की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से दो लाख रुपये के दो चेक (एक डेढ़ लाख दूसरा पचास हजार) सौंपे।
विज्ञापन
फलों की ठेल लगाने वाली प्रीति पति के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के बाद प्रीति के घर में खुशियां छा गई हैं। उसे ऐसे लग रहा है कि जैसे 14 नवंबर की दिवाली 18 दिन पहले आ गई है। उन्होंने इसे इस तरह बयां किया, ऐसे लग रहा है जैसे रात में कोई सपना देखा और सुबह सच हो गया। सोचा भी नहीं था कि दो लाख रुपये की मदद मिल जाएगी और वह भी सिर्फ दो ही घंटे में। उन्होंने मिठाई बांटी, पड़ोसी उसे बधाई देने के लिए आए, बच्चों ने उनके साथ सेल्फी ली। प्रीति अब किसी सेलेब्रेटी से कम नहीं है।
प्रीति ने बताया कि सुबह 10.45 बजे पीएम मोदी को बताया था कि घर जर्जर है। उन्होंने कहा था कि अफसरों को निर्देशित करेंगे, आपकी मदद होगी। उसे लगा था कि जैसे सरकारी काम होते हैं, वैसे ही दो चार दिन में कोई पत्र उसके पास आएगा, अफसर उसे दफ्तर में बुलाकर उसकी समस्या सुनेंगे। प्रीति ने कहा कि दो घंटे में ही सुनवाई हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रीति के घर पहुंचकर उसे घर की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से दो लाख रुपये के दो चेक (एक डेढ़ लाख दूसरा पचास हजार) सौंपे।
प्रीति का आत्मविश्वास काबिल ए तारीफ : डीएम
डीएम ने प्रीति के घर के अंदर हालातों का जायजा लिया। दीवार और कमरे जर्जर हो चुके थे। प्रीति ने कहा - पति राधेश्याम के पैर में चोट लगने से उनकी एक अंगुली कट गई। घर भी टूटा-फूटा है। कमाई का कोई दूसरा जरिया भी नहीं। प्रधानमंत्री आवास योजना में पिछले साल आवेदन किया था। अभी एक भी किश्त नहीं मिली।

प्रीति की पीड़ा को समझते हुए डीएम ने मौके पर उसके घर की मरम्मत के लिए 50 हजार और 1.50 लाख कुल दो लाख रुपये किश्तों के चेक प्रदान किए। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया प्रीति के घर राशन कार्ड है। उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिला हुआ है। डीएम ने कहा कि प्रीति का आत्मविश्वास काबिल-ए-तारीफ है।
सर, हम मेहनत करना चाहते हैं किसी से मांगना नहीं...
प्रीति ने डीएम से कहा, सर! हम मेहनत करना चाहते हैं किसी से मांगना नहीं...। स्वनिधि योजना से जो दस हजार रुपये मिले, उनसे फल की दुकान लगाई है। लॉकडाउन में जीवन यापन मुश्किल हो गया था। ठेल लगाने के लिए भी पैसे नहीं थे लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। सरकार से ऋण लिया और काम फिर से शुरू किया।
प्लॉट दिलाने के नाम पर प्रीति से हड़प लिए थे दस लाख
प्रीति ने जिलाधिकारी को बताया कि पति के पास जमीन थी। परिवार के ही एक सदस्य ने एक प्लॉट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़प लिए। एक साल से पैसा वापस मिला न प्लॉट। चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डीएम ने पूरी जानकारी लेकर मौके से ही अधिकारियों को पहले प्लॉट पर भेजा। संबंधित से पैसा वापस कराने की कार्रवाई शुरू कराई। डीएम ने बताया दो-तीन दिन में प्रीति की यह समस्या भी हल हो जाएगी। आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रही प्रीति की जिंदगी पीएम से वर्चुअल संवाद के बाद पूरी तरह संवर गई।