{"_id":"5ccc830bbdec2206ff5a544d","slug":"pm-modi-and-rahul-gandhi-talk-agra-north-assembly-by-elections-during-stay-at-kheriya-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी, राहुल और गहलौत ने टटोली उत्तर विधानसभा उपचुनाव की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी, राहुल और गहलौत ने टटोली उत्तर विधानसभा उपचुनाव की नब्ज
Fri, 03 May 2019 11:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खेरिया हवाई अड्डे पर शुक्रवार को दिनभर वीवीआईपी का आना-जाना रहा। राजस्थान में चुनावी सभा में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ देर के लिए खेरिया हवाई अड्डे पर रुके। दोनों अलग-अलग समय पर पहुंचे थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे।
पीएम मोदी पूर्वाह्न लगभग 11.35 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर विमान से उतरे। यहां विधायक योगेंद्र उपाध्याय व राम प्रताप सिंह चौहान के अलावा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि मौजूद थे। इन्होंने पीएम को फूल भेंट किए।
इसके बाद पीएम मोदी ने नेताओं से आगरा के आसपास के जिलों की सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने पीएम को उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बारे में जानकारी दी। पीएम लगभग दस मिनट तक खेरिया हवाई अड्डे पर रहे थे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से राजस्थान के लिए रवाना हो गए।

Trending Videos
पीएम मोदी के जाने के चार घंटे बाद (दोपहर लगभग 3.30 बजे) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ अपने विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद ये तीनों भी हेलीकॉप्टर से राजस्थान में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।