{"_id":"611409e98ebc3e63fa4f8d67","slug":"plenty-of-orders-yet-under-great-tension-exporters-of-honeycomb-agra-news-agr503333467","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरपूर आर्डर,फिर भी बडी टेंशन में सुहागनगरी के निर्यातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरपूर आर्डर,फिर भी बडी टेंशन में सुहागनगरी के निर्यातक
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! स्टेशन रोड स्थित एक शोरूम पर सजे कांच के आयटम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यूरोपीय देशों व दक्षिण एशिया महाद्वीप के देशों से कांच उत्पादों के भारी आर्डर मिले हैं लेकिन माल भेजने को पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय से कंटेनर नहीं मिल रहे। ऐसे में निर्यातकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। चिंतित निर्यातकों ने ईपीसीएच की ओर से पीएमओ को पत्र भेजा है।
वैश्विक महामारी से उभर रहे अंतरराष्ट्रीय देशों में व्यापारिक गतिविधियां तेजी से पटरी पर लौट रहीं हैं। वहीं आगामी माह में यूरोपियन व दक्षिण एशिया महाद्वीप के देशों में आयोजित होने वाले प्रमुख पर्वों के लिए फिरोजाबाद के कांच उद्योग को आर्डर मिल रहे हैं। फिरोजाबाद के कांच उत्पादों कैंडल लाइट, क्रिसमस ट्री, फूल-पत्ती के अलावा फैंसी लाइट, डेकोरेेशन आइटम की भारी मांग है। अब आर्डरों को पूरा करा चुके स्थानीय निर्यातकों को केंद्रीय पत्तन,पोत एवं जलमार्ग मंत्रालय से कंटेनर नहीं मिल पा रहे हैं। समय पर कंटेनर नहीं मिले करोड़ों रुपये की लागत वाले आर्डर कैंसिल हो सकते हैं।
अलग-अलग वर्षों में कांच निर्यातकों को मिले आर्डर
वर्ष 2019 के बाद यूरोपियन देशों में के अलावा श्रीलंका, चीन और अन्य छोटे-बडे़ देेेशों में कांच उत्पादों की मांग बढ़ी है। तीन वर्ष के तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष करीब 2500 करोड़ के आर्डर हासिल करने वाले स्थानीय निर्यातकों के पास इस साल के सीजन में करीब 2900 करोड़ रुपये के आर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
इन विदेशी महोत्सवों में चमकेंगे कांच उत्पाद-
आगामी सितंबर-अक्तूबर तक विदेशों में क्रिसमस के अलावा वसंत महोत्सव यानि हार्वेस्ट, हैलोविन व ईस्टर जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। इन सभी त्योहारों के मद्देनजर विदेेशों में स्थानीय कांच उत्पादों व हस्तशिल्प की भारी डिमांड है।
कंटेनर नहीं मिल पाना बड़ी समस्या
एक पखवाड़ा में कंटेनरों की उपलब्ध नहीं होने पर स्थानीय कांच निर्यातक तैयार माल गंतव्य तक पहुंचा नहीं पायेंगे। द मैन्यूफैक्चर्स एवं एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने निर्यातकों की केंद्रीय संगठन ईपीसीएच यानि एक्सपोर्ट प्रोमेशन कॉउसिल ऑफ इंडिया की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय जल मंत्रालय को पत्र लिख कर कंटेनर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
विदेशों में हस्तशिल्प व कांच उत्पादों की मांग बढ़ी है। आर्डरों को हरहाल में 21 दिन के पूरा कराना है लेकिन पोर्ट पर कंटेनर नहीं मिल पा रहे हैं। जल्द कंटेनर नहीं मिले तो आर्डर निरस्त होंगे। केंद्र व प्रदेेश सरकार इस ओर ध्यान दें।
मुकेश बंसल टोनी, अध्यक्ष मैन्यूफैक्चर्स एवं एक्सपोर्ट एसोसिएशन