{"_id":"68ab76683a466e02040cf8b3","slug":"players-won-gold-in-judo-and-wrestling-agra-news-c-365-1-sagr1044-104261-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जूडो और कुश्ती में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जूडो और कुश्ती में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण
Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक जूडो प्रतियोगिता एवं जूनियर बालक कुश्ती की प्रतियोगिताएं कराई गईं। विभिन्न भार वर्ग में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
जूडो बालक वर्ग में 10 स्कूलों से कुल 90 खिलाड़ियों और कुश्ती में 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुरू हुए खेल मासोत्सव के तहत ये प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। जिला स्तरीय जूनियर बालक जूडो प्रतियोगिता 45 से 100 प्लस किग्रा भार वर्गों में कराई गई। इसमें लक्की यादव, आजाद कुमार, फैजान, तरुण दिवाकर, जतिन पाल, हिमांशु, हरेश कुमार, युवराज राज कुंतल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता 57 से 125 किग्रा भार वर्गों में कराई गई। इसमें विलियम जट्टा, जतिन, शिवा दूबे, सिद्धार्थ, रुद्र चाहर, हुसैन खान, आनंद कृष्ण, संजू, सागर भगौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
इन प्रतियोगिताओं के समापन पर जूडो खेल के मुख्य अतिथि जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. अशोक रैना, कुश्ती के मुख्य अतिथि महामंत्री ब्रज प्रांत राहुल चौधरी, विशिष्ट अतिथि नितेश शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान रूपकृष्ण बघेल, टीडी भास्कर, नेत्रपाल सिंह, नरेश पाराशर, कृष्णा चाहर, पुष्पेंद्र सिंह, रवि चाहर आदि मौजूद रहे।