{"_id":"6709219f2d026570110d55cb","slug":"players-from-bhaupur-marauli-and-paraunkh-dominated-the-mini-sports-competition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-125453-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाऊपुर, मरौली और परौंख के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाऊपुर, मरौली और परौंख के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Fri, 11 Oct 2024 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाऊपुर, मरौली और परौंख के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
- परौंख न्याय पंचायत की आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बीएसए के आदेश पर न्याय पंचायत स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। परौंख न्याय पंचायत की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाऊपुर, मरौली और परौंख के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में भाऊपुर विजेता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला भंत उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परौंख विजेता और भाऊपुर की टीम उपविजेता रही। गोला फेंक बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परौंख का निखिल प्रथम और मरौली का रवि द्वितीय रहा। बालिका में परौंख की काजल प्रथम रही। तश्तरी फेंक बालिका में मरौली की संजुली प्रथम रही।
100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बुर्रा के अंकुल प्रथम और मरौली के गौरव द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में परौंख का गगन प्रथम और बुर्रा का अतुल द्वितीय रहा। 400 मीटर दौड़ में भाऊपुर का राघवेंद्र प्रथम और मरौली का रवि द्वितीय रहा। 600 मीटर दौड़ में भाऊपुर का कृष्णकांत प्रथम और परौंख का गगन द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
जुनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में भाऊपुर की प्रिया प्रथम और परौंख की सिमरन द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में भाऊपुर की कुमकुम प्रथम और परौंख की ज्योती द्वितीय रही।
इस मौके पर संंकुल शिक्षक प्रमोद कुमार, ज्योति सिंह, दिनेश शाक्य, ब्रजमोहन, भानुप्रताप, विनोद कुमार, किरन शाक्य, सपना दुबे, धीरेंद्र प्रताप मौजूद रहे।